{"_id":"661b7ddea38bda52850cb77b","slug":"saptahik-kark-rashifal-15-to-21-april-2024-cancer-horoscope-in-hindi-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 14 Apr 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:49 PM IST
सार
यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बनेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर में मनचाही प्रगति और कारोबार में मनचाहा लाभ होता हुआ नजर आएगा। आपके सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में सुख-साधन से जुड़े किसी बड़े समान की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन अथवा वाहन के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
सप्ताह के मध्य में लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के संयोग बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार से संबंधित लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा शुभ साबित होगी। नौकरी में बदलाव या फिर प्रमोशन की कामना पूरी होगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल जाने पर मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध एवं गंगाजल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।