फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 13 to 19 january 2025 Cancer Horoscope of this weeky

Cancer Weekly Horoscope (13 to 19 january): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Jan 2025 12:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 12 Jan 2025 12:37 PM IST
सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 13 to 19 january 2025 Cancer Horoscope of this weeky
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं को संस्था की तरफ से मनचाहा प्रमोशन अथवा मनचाही जगह पर तबादले का पुरस्कार मिल सकता है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयेाग मिलेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको सभी क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आपका समय सुखद व्यतीत होगा।


वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय कर सकते हैं। भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में आत्मीयता एवं निकटता बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed