फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 12 to 18 Feb 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (12 to 18 Feb) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Feb 2024 11:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका पड़ा काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 12 to 18 Feb 2024 Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका पड़ा काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की मनोकामना पूरी होगी। यह सप्ताह कांट्रैक्ट तथा कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। किसी शुभचिंतक की मदद से उन्हें कोई बड़ा काम मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।


यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर सुलह-समझौता हो सकता है। यदि आप लंबे समय से विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उस राह में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आपकी किसी रिश्तेदार अथवा परिवार के सदस्य के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो किसी बुजुर्ग सदस्य की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed