{"_id":"64ab97a27de3abfab20eaf07","slug":"saptahik-kark-rashifal-10-16-july-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (10-16 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (10-16 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 10 Jul 2023 11:07 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:07 AM IST
सार
जरूरत के समय अपने शुभचिंतकों या फिर कहें मित्रों और सहयोगियों का साथ और सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। जरूरत के समय अपने शुभचिंतकों या फिर कहें मित्रों और सहयोगियों का साथ और सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में खान-पान पर पूरा ध्यान दें।
छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान किसी बा त को लेकर आपका अपनी संतान के साथ मतभेद हो सकता है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें अन्यथा अपनों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। इस दौरान आपको घर या किसी अन्य चीज की मरम्मत आदि पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। घर के किसी बुर्जुग की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
विज्ञापन
किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से आपके प्रेम संबंध में कड़वाहट आ सकती है। सप्ताह के अंत में कोई व्यक्ति आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में इस दौरान सावधान रहें और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपको अपमान झेलना पड़े।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में 'ॐ नम: शिवाय' का पाठ करें।