{"_id":"64cf55b1a5529754260411d5","slug":"saptahik-kanya-rashifal-7-13-august-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (7-13 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (7-13 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 06 Aug 2023 02:59 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:59 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के तमाम मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के तमाम मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आप पर न सिर्फ बढ़े हुए घरेलू खर्च को लेकर दबाव रहेगा बल्कि घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत की चिंता भी सताएगी। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को निबटाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस सप्ताह आप किसी कार्य में जल्दी सफलता या फिर अधिक लाभ पाने के चक्कर में किसी शार्टकट का सहारा न लें और न ही कोई नियम तोड़ें, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर घर-परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई परेशानी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान आपको अपने रोजी-रोजगार में बेहद सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में मनचाही सफलता पाने या फिर उसे समय से पूरा करने के लिए अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप कम हो पाने कारण मन थोड़ा दुखी रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।