{"_id":"635ce8a5fb6a7c2cdc5135f2","slug":"saptahik-kanya-rashifal-31-oct-6-nov-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 30 Oct 2022 12:16 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:16 AM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। कामकाज के सिलसिले में अचानक से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। कामकाज के सिलसिले में अचानक से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली साबित होगी। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए शुभता और सौभाग्य लिए रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कई छोटे-छोटे लेकिन जरूरी काम निबटने पर सुकून मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी किसी अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए आपको जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम निकालने के लिए इस दौरान अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। आपके द्वारा लिया गया एक गलत फैसला न सिर्फ आपकी बदनामी बल्कि बने-बनाए प्रेम संबंध के टूटने का कारण भी बन सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की उपासना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।