{"_id":"64c608c242204a58f9032903","slug":"saptahik-kanya-rashifal-31-july-06-august-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (31 July- 06 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (31 July- 06 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 30 Jul 2023 02:47 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:47 PM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह कुछ कठिनाईयों भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर जोखिम भरी डील को करने से बचना होगा अन्यथा आपको बाद में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह कुछ कठिनाईयों भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कामकाज से संबंधित मिले हुए टारगेट को समय पर पूरा करने को लेकर मन तनाव में रहेगा। इस दौरान आपका अचानक से किसी अन्य विभाग या शहर में तबादला हो सकता है। निजी जीवन में घरेलू समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।
जीवन की इन तमाम चुनौतियों और परेशानियों के बीच आपका जीवनसाथी या फिर आपका लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इष्टमित्रों के साथ लव पार्टनर से मिले संबंल से आप काफी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से अटके काम पूरे होंगे। इस सप्ताह सेहत संबंधी किसी भी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर न करें अन्यथा लापरवाही करने पर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणपति उपासना करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और श्रृंगार का सामान दान करें।