फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 30 september to 06 October 2024 weekly Horoscope in hindi

Virgo Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 29 Sep 2024 05:56 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 29 Sep 2024 05:56 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य तो वहीं उत्तरार्ध कुछेक बड़ी परेशानियों का लिए रहने वाला है। 
 

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 30 september to 06 October 2024 weekly Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य तो वहीं उत्तरार्ध कुछेक बड़ी परेशानियों का लिए रहने वाला है। जिसमें आर्थिक एवं शारीरिक दोनों तरह की समस्याएं शामिल रहने वाली हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप किसी पुराने रोग के उभरने अथवा मौसमी बीमारी के चपेट में आने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित रह सकते हैं। इस दौरान परिवार के किसी महत्वपूर्ण सदस्य द्वारा आपके लिए गलत व्यवहार भी मन को पीड़ा पहुंचा सकता है।

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के कामकाज अथवा जिम्मेदारियों में आमूलचूल बदलाव होने की आशंका बनी रहेगी। अनचाहे कार्य की जिम्मेदारी अथवा अनचाही जगह पर तबादले से आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय दृष्टि से इस पूरे सप्ताह आपको सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। धन के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed