{"_id":"632ff71b2d741f3e2f4e63ba","slug":"saptahik-kanya-rashifal-26-sep-02-october-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (26 Sep-02 October) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (26 Sep-02 October) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 25 Sep 2022 01:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:17 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा भाग-दौड़ भरा रहने वाला है, हालांकि ऐसा करने पर आपको मनचाही सफलता भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा भाग-दौड़ भरा रहने वाला है, हालांकि ऐसा करने पर आपको मनचाही सफलता भी प्राप्त होगी। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक लाभ के उत्तम अवसर बनेंगे। पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और उन्हें कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्य में सहभागिता करने को मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। हालांकि यह समय सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पयर्टन या तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' मन्त्र का जप करें।