फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 26 June- 2 July 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (26 June- 2 July) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 25 Jun 2023 04:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों और चिंताओं से थोड़ी-बहुत ही सही लेकिन कमी आएगी।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 26 June- 2 July 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों और चिंताओं से थोड़ी-बहुत ही सही लेकिन कमी आएगी। आप अपने सहयोगियों की मदद से आप टास्क को येन-केन-प्रकारेण पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, जिसके चलते आपके काम-काज थोड़ा-बहुत प्रभावित हो सकता है। ऐसे में किसी पुराने रोग के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के शिकार होने पर जरा भी लापरवाही न बरतें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपकी एक छोटी सभी भूल या फिर कहें लापरवाही आपके किए कराए काम पर पानी फेरने और बॉस के गुस्से का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed