{"_id":"651002ac4d9aa7f582050f83","slug":"saptahik-kanya-rashifal-25-sept-01-oct-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 24 Sep 2023 03:23 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Sep 2023 03:23 PM IST
सार
इस सप्ताह आपको अपने काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के सपने संजोएंगे, लेकिन इसे साकार करने के लिए आपको उचित समय आने का इंतजार करना होगा। इस दौरान आपको घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीदने पर बड़ी धन-राशि खर्च करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के मध्य में आपकी चिंता बढ़ते खर्च के साथ अपनी सेहत को लेकर भी रहेगी क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं या फिर आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। ऐसे में इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली भागदौड़ के साथ अपने खान-पान और सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकलने पर राहत महसूस होगी। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपकी पुरानी व लंबित पड़ी बड़ी समस्या का भी संतोषप्रद समाधान हो सकता है। यदि आपका अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से वह दूर हो जाएगा और एक बार फिर से आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा एवं गायत्री मंत्र का जप करें।