{"_id":"63cd1115c1ed9e34d67fc754","slug":"saptahik-kanya-rashifal-23-29-jan-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (23-29 Jan) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (23-29 Jan) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 22 Jan 2023 04:16 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:16 PM IST
सार
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता को पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता को पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा वालों के लिए यह सपताह मध्यम फलकारी रहेगा। उन्हें कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है, जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने में लगे रहते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत बनी रहेगी। पार्टनरशिप में व्यवसाय चला रहे लोगों को इस सप्ताह कुछेक मुकिश्लें आ सकती हैं। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। ऐसे में अपने धन को बहुत सोच-समझकर खर्च या निवेश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियां कुछ अनुकूल होती दिखेंगी। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। किसी पुरानी बीमारी के उभरने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम संबंध से जुड़ा कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग एवं साथ संबंल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।