{"_id":"678b94fa1c340653e703bc58","slug":"saptahik-kanya-rashifal-20-to-26-january-2025-weekly-horoscope-in-hindi-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (20 to 26 January): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (20 to 26 January): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:35 PM IST
सार
Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह इस सप्ताह अपने संबंध और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यदि आप दूसरों से मदद की अपेक्षा रखते हैं
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह इस सप्ताह अपने संबंध और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यदि आप दूसरों से मदद की अपेक्षा रखते हैं तो आपको दूसरों के लिए भी समय निकालते हुए तन-मन और धन के साथ हमेशा खड़ा रहना होगा। यदि आप सिर्फ अपना ही हित साधते हुए स्वयं के लाभ तक खुद को सीमित रखते हैं तो आप अपने शुभचिंतकों का साथ खो सकते हैं। करियर हो या फिर कारोबार उसके शिखर पर पहुंचने के लिए आपको सभी को साथ लेकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में विभिन्न स्रोतों से आमदनी होने के साथ खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। आर्थिक संतुलन को बनाए रखने के लिए आपको शुरु से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार को जमाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे संबंधित मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का अधिकांश समय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ मेल-मुलाकात संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।