फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 17-23 October 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (17-23 October) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

कन्या राशि के जातकों को संभलकर चलना होगा, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 17-23 October 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को संभलकर चलना होगा, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें, अन्यथा यह विवाद में बदल सकता है, जिसके कारण आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से बेहद सावधान रहते हुए लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रहने वाला है। इस सप्ताह व्यावसायियों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कारेाबार के सिलसिले में की गई यात्राएं थकान भरी और उम्मीद के मुताबिक कम लाभप्रद साबित होंगीं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने संबंध और सेहत दोनों पर खूब ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें और यदि कोई पारिवारिक मसला है तो उसका हल निकालने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर बेहद सावधान रहें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed