फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 13 to 19 january 2025 weekly Horoscope in hindi

Virgo Weekly Horoscope (13 to 19 january): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Jan 2025 12:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 12 Jan 2025 12:37 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 13 to 19 january 2025 weekly Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। भाग्य का अपेक्षा के अनुरूप समर्थन न मिलने के कारण आपको जीवन में तमाम तरह के व्यवधान झेलने पड़ सकते हैं। स्वजनों का साथ  और समर्थन भी कम ही मिल पाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए भूमि-भवन से जुड़े विवाद चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्कता रहेगी।


इस सप्ताह अचानक से आने वाली दिक्कतें आपको लक्ष्य से भटकाने का कारण बन सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी। इस दौरान आप नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आर्थिक कष्ट के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं का आदर करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ एवं तुलसी जी की सेवा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed