फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Feb 2024 11:55 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Feb 2024 11:55 AM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए  नजर आएंगे। जिससे आपके भीतर एक गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 12 to 18 Feb 2024 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए  नजर आएंगे। जिससे आपके भीतर एक गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति अथवा उसके संपन्न हो जाने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आप पर साथी-संगी एवं परिजन पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।


सप्ताह के मध्य में आप अपनी सूझबूझ से कुछ एक बड़े मसलों को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान यदि आप अपनी समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की मान-प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों और परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव लाइफ भी अच्छी तरह से चलती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन गणपति की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed