{"_id":"65ed3b2b8e393bd44402a105","slug":"saptahik-kanya-rashifal-11-to-17-march-2024-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Mar 2024 12:59 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:59 PM IST
सार
कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़े अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझ जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। घर-परिवार में आपके द्वारा लिए गये निर्णय का सम्मान होगा। यदि आप किसी कंपटीशन में भाग ले रहे हैं तो आपको इस सप्ताह अपनी प्रतिभा को दिखाने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। प्रयास करने पर आप मनचाहा रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह बिजनेस से जुड़ी कोई भी डील करते समय अथवा धन का लेन-देन सावधानी से करने की आवश्यकता रहेगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको अपने प्रोफेशनल लाइफ में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा न सर्फ आपके लाभ के प्रतिशत में कमी बल्कि नुकसान झेलना पड़ सकता है। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में दिनचर्या बिगड़ने और खान-पान में लापरवाही के कारण आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन मां पीतांबरा की विधि-विधान से पूजा तथा 'ॐ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:' मंत्र का एक माला जप करें।