फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 7-13 Nov 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (7-13 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 07 Nov 2022 12:31 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 07 Nov 2022 12:31 AM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जरा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 7-13 Nov 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जरा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन या फिर किसी अन्य विवाद के सिलसिले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन से संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो चीजों को क्लीयर करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed