{"_id":"635cea9fd0a6f6516373a37c","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-31-oct-6-nov-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए आपको जूनियर और सीनियर दोनों को ही मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए आपको जूनियर और सीनियर दोनों को ही मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही मनचाही सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव एवं उलझनों के बावजूद आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन समय रहते ही आपको उनका फायदा उठाना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं मनचाहा लाभ और कारोबार में विस्तार को बढ़ाने वाली साबित होंगी। यात्रा धन लाभ के साथ मान-सम्मान बढ़ाने वाली भी साबित होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी संस्था या संगठन से जुड़ने या फिर उसके द्वारा विशिष्ट पद की प्राप्ति संभव है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धनु राशि के जातकों का इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में अक्षत और रोली मिलाकर अर्घ्य दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।