फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 28 October to 3 November 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (28 October to 3 November): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Oct 2024 12:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 12:10 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। खराब सेहत भी आपकी मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 28 October to 3 November 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको धन से संबंधित मामलों में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। खराब सेहत भी आपकी मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा का कारण बन सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप अपनी लापरवाही के चलते अपना कोई कीमती सामान खो सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसय करते हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्कता रहेगी। यदि आप किसी योजना में धन निवेश करने की अथवा किसी संस्था से जुड़ने की योजना बना रहे हैं तो आपको उससे संबंधित सभी जानकारी पहले ही जान और समझ लेना उचित रहेगा। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह हर चीज का जवाब देने की बजाय मौन रखना अधिक श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा हल्दी का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed