फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 25 To 31 March 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (25 To 31 March): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य विशेष को करने अथवा बड़ा फैसला लेने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए अन्यथा बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 25 To 31 March 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य विशेष को करने अथवा बड़ा फैसला लेने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए अन्यथा बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। बीते कुछ समय से चली आ रही किसी भी परेशानी या चिंता से आपको इस सप्ताह भी निजात मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को शार्टकट से धन या लाभ कमाने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में धन का लेन-देन सावधानी के साथ करें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम फलकारी बना हुआ है। ऐसे में कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो अपने साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करें।


इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह दूसरों की बजाय स्वयं पर भरोसा करने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपको भाई-बहनों अथवा ईष्ट-मित्र का सहयोग अपेक्षा से बहुत कम मिल पाएगा। किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे निभााना आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाए। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन से बचें। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उन्हें पेट संबंधी पीड़ा मिल सकती है।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed