फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 24-30 October 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 24 Oct 2022 12:34 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Oct 2022 12:34 AM IST
सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और धन को सोच-समझकर सही चीजों पर खर्च करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 24-30 October 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और धन को सोच-समझकर सही चीजों पर खर्च करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल प्रदान करने वाली होगी। हालांकि इस दौरान प्रयास करने पर आप अपने समस्याओं का समाधान खोजने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे और इसमें आपको अपने इष्ट-मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यदि आप किसी योजना या व्यवसाय के विस्तार आदि के लिए धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें और खूब सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध को लेकर आपको इस सप्ताह बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपके और लव पार्टनर के बीच में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है। किसी भी गलतफहमी को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवन के कठिन समय में आपको जीवनसाथी को पूरा साथ मिलेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की केसर का तिलक लगा कर पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed