{"_id":"64bcfc42c3ef5114c20371e5","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-24-30-july-2023-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (24-30 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (24-30 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Jul 2023 04:16 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:16 PM IST
सार
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके पास रोजी-रोजगार में उन्नति करने के अवसर खुद आपके पास चलकर आएंगे।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके पास रोजी-रोजगार में उन्नति करने के अवसर खुद आपके पास चलकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इष्टमित्रों की मदद से आपको इस सप्ताह लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप कांट्रैक्ट या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपके हाथ इस सप्ताह बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रोजेक्ट समय से पहले पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी।
नौकरीपेशा महिलों के पद में वृद्धि होने से उनका कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी राह में आ रही अड़चनें इस सप्ताह दूर होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी लाभदायक योजना से जुड़ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार में अटका धन निकल सकता है।
कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली साबित होंगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी कष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।