फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 23 to 29 september 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (23 से 29 सितंबर): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
 

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 23 to 29 september 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपका बड़ा से बड़ा कार्य येन-केन-प्रकारेण पूरा हो जाएगा। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आप काफी संतुष्ट और प्रसन्न नजर आएंगे। इस सप्ताह आपकी छवि एक सफल इंसान के रूप में लोगों के सामने आएगी और हर आदमी आपसे जुड़ने का प्रयास करेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। करियर-कारोबार दोनों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है लेकिन बावजूद इसके आपको आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा सफलता एवं लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। 


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपकी सफलता से जलते हैं और हर समय आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं। इस सप्ताह के अंत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की पूजा केसर का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed