फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 22-28 May 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 May 2023 01:47 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 21 May 2023 01:47 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह का कोई रिस्क लेने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 22-28 May 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह का कोई रिस्क लेने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी मिले उसे बेहतर समय से निभाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों से मिलाकर काम करना बेहतर रहेगा। ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की क्रिया पर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें, अन्यथा नाहक ही परेशानी या अपमान झेलना पड़ सकता है। जीवन की तमाम उलझनों के बीच सप्ताह का उत्तरार्ध धन लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ मिल सकता है। उधार दिया धन या बाजार में फंसा पैसा आपको मिल सकता है। धनु राशि के लोगों को अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए और यदि किसी प्रकार का इलाज चल रहा है तो उसमें लापरवाही बरतने से बचें, अन्यथा आपको नाहक ही अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में हल्दी या केसर अर्पित करें और प्रसाद स्वरूप अपने माथे पर तिलक लगाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed