फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 17 to 23 March 2025 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (17 to 23 March 2025): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal:यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। इस सप्ताह संपत्ति संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 17 to 23 March 2025 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ की प्राप्ति न होने पर आपका मन खिन्न रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। इस सप्ताह संपत्ति संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक अथवा आलोचना आदि करने से बचें तथा अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का होगा राशि परिवर्तन, जानें मेष राशि पर क्या होगा असर
विज्ञापन

इस सप्ताह किसी तिकड़म में फंसने की बजाय अपने कार्य को सीधे रास्ते से करना उचित रहेगा। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाय आपसी सहमति से दूर करें। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार अपनाने की आवश्यकता रहेगी। घरेलू मसलों पर सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित रहेगी। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके लिए समय निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2025: कब मनाई जाएगी चैत्र माह की भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं तथा दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed