फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 17-23 April 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Apr 2023 11:31 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Apr 2023 11:31 AM IST
सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय धैर्य बनाए रखने की बहुत जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 17-23 April 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय धैर्य बनाए रखने की बहुत जरूरत रहेगी। यदि आप किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने या फिर भमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं तो इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें। इस बात की अनदेखी करने पर आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको बॉस के गुस्से का शिकार बना सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नए संबंधों का विस्तार करने वाली होगी। इस दौरान घर-परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते या फिर कहें अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी के लिए कुछ पल जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन पूजा में भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाएं और प्रसाद स्वरूप खुद भी माथे पर धारण करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed