{"_id":"62f89d4752df065f046eac8e","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-15-to-21-august-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (15 To 21 August): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (15 To 21 August): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 15 Aug 2022 12:16 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:16 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर किसी बड़ी जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर किसी बड़ी जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। जिसे निभाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। सुखद बात यह कि ऐसा करने में आपको अपने इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी जेब के अनुसार खर्च करना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। यहां तक कि उधार मांगने की नौबत आ सकती है। इस दौरान आपको उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है जो आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की साजिश रचते रहते हैं। इस दौरान किसी कागज में हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से जरूर पढ़ और समझ लें, अन्यथा आपको बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान मिलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि इस दौरान भी आपको कोई भी कदम सोच समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय के सिलसिले में इस दौरान की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसके माध्यम से भविष्य लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में हनुमान चालीसा का पाठ और शनिवार के दिन शनि का दान करें।