फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 13 to 19 january 2025 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (13 to 19 anuary 2025): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Jan 2025 04:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 04:14 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal:व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील कर सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 13 to 19 january 2025 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार थे तो इस सप्ताह आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपको न सिफ्र विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता मिलेगी बल्कि नए अवसरों की प्राप्ति भी होगी। सप्ताह के मध्य में आपको धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से तीर्थाटन का भी प्लान बन सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वयं की योग्यता और पराक्रम से धनार्जन में वृद्धि होगी। इस दौरान अचानक कहीं से धन प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। अविवाहित युवक-युवतियों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उसे विवाह में तब्दील करने के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

Surya grahan 2025: शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed