{"_id":"629c77bd2fdcc74961146951","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-06-to-12-june-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 06 Jun 2022 12:50 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:50 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत जरूरी कार्यों को निबटाने के लिए भागदौड़ करने के साथ होगी। इस दौरान आप अपने इष्ट-मित्र या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत जरूरी कार्यों को निबटाने के लिए भागदौड़ करने के साथ होगी। इस दौरान आप अपने इष्ट-मित्र या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में उठापटक के बीच आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपदा में अवसर की तलाश करते हुए मिली जिम्मेदारी और कार्य को बेहतर तरीके से करना चाहिए। यह समय करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए भी शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोग जो किसी अच्छे अवसर की तलाश में थे, उनकी मनोकामना इस सप्ताह पूर्ण हो सकती है। करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने में किसी मित्र की भूमिका अहम साबित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। यदि किसी के सामने आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं पूर्व से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ पर्यटन स्थल की यात्रा संभव है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की साधना करें। केसर का तिलक लगाएं।