{"_id":"66385ab90a6c57268405e694","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-06-may-to-12-may-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 06 May 2024 10:07 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 10:07 AM IST
सार
Saptahik Dhanu Rashifal: कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। व्यवसाय एवं नौकरी में उथल-पुथल और नियमित कार्यों में थोड़ा विलंब की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा धीमी प्रगति लिए रह सकता है और उन्हें अपने सोचे हुए कार्यों में उम्मीद से कम सफलता की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको इसे पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की चुनौतियां बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। व्यवसाय एवं नौकरी में उथल-पुथल और नियमित कार्यों में थोड़ा विलंब की आशंका बनी रहेगी। कारोबार में आंशिक सफलता मिलने के कारण मन तनावपूर्ण बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आलस्य एवं निराशा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।
सप्ताह के मध्य में आपकी भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तकरार संभव है। इस दौरान माता-पिता की तरफ से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको अपनी ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। बेवजह के खर्च से बचें अन्यथा बाद में आपको आर्थिक दिक्कत उठानी पड़ सकती है। अपनी दिनचर्या एवं खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और बेवजह के प्रदर्शन से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु एवं गुरु यंत्र की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।