फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 02 December 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (02 से 08 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 04:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 04:22 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। हालांकि स्वयं की सेहत और दिनचर्या को सही बनाए रखने का भी प्रयास करना होगा।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 02 December 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सिर पर जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकानभरी तथा उम्मीद से कुछ कम फलदायी रहेगी। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आने वाली अड़चनों से निराश हुए बगैर अपने कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको आपकी मेहनत का सकारात्मक फल मिलता हुआ नजर आएगा।

सप्ताह के मध्य में किसी बड़े कार्य को संपन्न करने के लिए अपनी जमापूंजी से धन निकाल कर खर्च करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह परिवार के लोगों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें। सगे भाई-बहनों से सहयोग और समर्थन अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न हो पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। हालांकि स्वयं की सेहत और दिनचर्या को सही बनाए रखने का भी प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा केसर का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed