{"_id":"66cc9ebc35fd6d897600a70e","slug":"saptaaik-kumbh-rashifal-26-august-to-01-september-2024-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
सार
Saptaaik Kumbh Rashifal: यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उससे जुड़ा फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करियर-कारोबार में उन्नति करने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा अथवा करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्हें सहकर्मियों और अधीनस्थ का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा और बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी।
सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उससे जुड़ा फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात संभव है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।