{"_id":"66e6a1ff04cde0ee0f0b44fa","slug":"saptaaik-kumbh-rashifal-16-to-22-september-2024-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (16 से 22 सितंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (16 से 22 सितंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 15 Sep 2024 04:57 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:57 PM IST
सार
Saptaaik Kumbh Rashifal: सप्ताह के मध्य का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। उन्हें किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान किसी स्थायी संपत्ति के क्रय की कामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र हो या फिर कारोबार आपको हर जगह स्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कर्मक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपना कारोबार बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। नए अनुंबध बनेंगे और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपको मनचाहा लाभ होगा और आप धन संचय करने में भी कामयाब होंगे।
सप्ताह के मध्य का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। उन्हें किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान किसी स्थायी संपत्ति के क्रय की कामना पूरी हो सकती है। किसी राजनेता अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपका स्वजनों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।