फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   sagittarius horoscope february sagittarius rashifal predictions 2019

फरवरी मासिक राशिफल धनु : नई जिम्मेदारियों से बढ़ेगा काम का बोझ, वाणी पर नियंत्रण रखें

Fri, 01 Feb 2019 01:46 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
sagittarius horoscope february sagittarius rashifal predictions 2019
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
विज्ञापन

व्यावसायिक सन्दर्भ में मास की शुरुवात में अत्यधिक जोखिम लेने से बचें। अनिश्चितता व अनियमितता की स्थिति में ही आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस दौरान आपको अपने रोजाना के काम—काज पर खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ सकता है। मध्य अवधि में संचय की कमी को दूर करने का आप प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान विरोधियों को आप शान्त रखने में सफल रहेगें। नौकरी में बदलाव की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं। मास अन्त में पदोन्नति में बाधाएं आने के योग बने रहे है। कुछ समय रुक कर आप फिर से प्रयास कर सकते हैं। 

आर्थिक पक्ष 
साल की शुरुआत से किये गए आर्थिक प्रयास इस मास आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सफल रहेगें। मास के प्रारंभ में मनोबल कुछ कम हो सकता है। किन्तु अपने ज्ञान व अपने संसाधनों का कुशलता के साथ प्रयोग करने पर आप दीर्घकालिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मास के मध्य में आर्थिक लाभों में कुछ अनियमितता आ सकती है। इसके फलस्वरूप आपकी मेहनत में निरंतरता की कमी हो सकती है। इस अवधि में जोश, उत्साह का भाव बनाये रखने से आपके लिये सफलता के नये मार्ग खुल सकते हैं।  इस दौरान साहस में कमी करना अनुकूल नहीं रहेगा। मास का अंतिम सप्ताह आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सबसे उत्तम समय रहेगा। 
विज्ञापन


पारिवारिक पक्ष
यह माह आपके घर-परिवार के लिये सामान्य रहेगा। मास के शुरु में पारिवारिक सुख-समृ्द्धि में कमी के योग बन रहे हैं। किन्तु इस अवधि में संतान पक्ष की ओर से आप निश्चित रहेगें। दांपत्य जीवन में स्नेह व समन्वय कि स्थिति बनी हुई है। मास के मध्य में स्थिति परिवर्तित हो जाएगी तथा वैवाहिक जीवन में शक व अविश्वास का भाव आ सकता है। गृहस्थ जीवन के सुखों को बनाए रखने के लिये आप शीघ्र से शीघ्र अपने जीवनसाथी का पूर्ण विश्वास जीतने का प्रयास करें। मास के अंत समय में मातृ सुख में कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रेम संबन्ध
प्रेम संबन्धों के लिये समय अनुकूल बना हुआ है। परन्तु संबन्धों में मिठास बनाए रखने के लिये आप को क्रोध को स्वयं से दूर रखना होगा। मित्रों के साथ रहने के अवसर इस अवधि में कम ही मिल पाएंगे। इसके अतिरिक्त इस समय में आप अपनी रुचि व शौक पूरे कर स्वयं में नई उर्जा शक्ति का संचार कर सकते हैं। मास के मध्य समय में बातचीत में कमी प्रेमियों के मध्य गलतफमियां उत्पन्न कर सकती है। मास के अंत में मित्रों के कारण प्रेम संबन्धों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही हैं। 


स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप के स्वभाव में दया का भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभों को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है। इस स्वार्थ भावना को अपने से शीघ्र से शीघ्र दूर करना उचित होगा। मध्य अवधि में पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकते हैं। मास के मध्य में यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण सुख में कमी हो सकती है। मास के अंत में अपने क्रोध में कमी करना उचित रहेगा। इस समय आराम करने के अवसर कम प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed