फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Retrograde Saturn Shani Vakri will bring tremendous changes in the weather from today

वक्री शनि आज से करेंगे मौसम में जबरदस्त बदलाव, 29 जून से 15 नवम्बर तक चलेंगे उल्टी चाल

Sat, 29 Jun 2024 09:52 AM IST
श्वेता सिंह पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 09:52 AM IST
सार

शनि देव 139 दिन के लिए वक्री चाल यानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि देव 29 जून को मध्य रात्रि 12.40 बजे कुंभ राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे, जो 15 नवंबर को शाम 7.50 बजे से फिर से कुंभ राशि में ही मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। 

विज्ञापन
Retrograde Saturn Shani Vakri will bring tremendous changes in the weather from today
कुंभ राशि में शनि वक्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश कहे जाने वाले ग्रह शनि देव 139 दिन के लिए वक्री चाल यानी उल्टी चाल चलेंगे।इसके चलते देश में कई परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे। शनि देव 29 जून को मध्य रात्रि 12.40 बजे कुंभ राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे, जो 15 नवंबर को शाम 7.50 बजे से फिर से कुंभ राशि में ही मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। यह सौरमंडल में बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा और धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। शनि 17 जनवरी 2023 से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और अब यह 29 जून 2024 को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं।  शनि की यह वक्री चाल 15 नवंबर 2024 तक रहेगी फिर इसके बाद कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। वक्री होने पर शनि सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाते हैं और कई तरह के सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम देते हैं और इसका प्रभाव पूरी दुनिया में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

 

शनि वक्री का देश-दुनिया पर असर 
  • अनाज की अच्छी पैदावार के साथ बाजार में उछाल आने के आसार हैं
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रगति होगी, लेकिन प्राकृतिक आपदा प्रभावित कर सकती है। 
  • आतंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं। 
  • महत्वपूर्ण पद वालों को सुरक्षा और सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा। 
  • अस्थिरता बढ़ सकती है. बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे। 
  • नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी। 
  • सत्ता संगठन में बदलाव होंगे। 
  • पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा। 
  • देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है। 
  • प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड, भूकंप, गैस दुर्घटना, होने की संभावना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि की वक्री चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव-
मेष राशि- शनि देव आपकी राशि के जातकों को अच्छा लाभ देने का काम करेंगे। शनिदेव की कृपा से इस समय व्यापार में लाभ की स्थिति है, मित्रों से सहयोग मिलने के योग हैं। 
वृषभ राशि- वृष राशि के जातकों के लिए वक्री शनि विशेष कृपा लेकर आया है। आपको अपने कठोर परिश्रम के अनुसार अनुकूल परिणाम मिलेंगे। 
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह अवधि बहुत ही लाभकारी रहने वाली है। आपकी धन स्थिति अच्छी रहेगी |
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शनि की चाल शुभ परिणाम लेकर आई है। आपकी परेशानी कम होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की बदली चाल बेहद लाभकारी रहेगी। 
कन्या राशि- पैसे का निवेश सोच समझकर करें क्योंकि धन हानि होने के योग बन रहे हैं। 
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए शनि की चाल में परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध होगा। आपको हर क्षेत्र में उपलब्धि मिलने की संभावना है। 
वृश्चिक राशि-  जो लोग वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। 
धनु राशि- आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस समय धर्म, दर्शन और ज्योतिष से जुड़े लोगों को अच्छी प्रसिद्धि मिल सकती है। शनि की वक्री स्थिति आपको धार्मिक यात्रा पर ले जा सकती है। 
मकर राशि- आपके गुणों की सराहना होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि- आपको अपने कठोर परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के कारण सभी प्रकार के रुके हुए कार्य उत्तम होंगे।
मीन राशि- आप पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। इससे कर्जे की परेशानी दूर हो सकती है। घरेलू कलह कम होगी। 
विज्ञापन

शनि के यह उपाय होंगे लाभकारी
  • पीपल के वृक्ष में जल प्रदान करें और संध्या काल में दीप प्रज्वलित करें।
  • शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड के पाठ को शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है।
  • शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ जरूर करें। साथ ही दिन किसी जरूरतमंद को अन्न, धन या वस्त्र का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed