फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   rashifal 2022 vrishchik scorpio horoscope 2022 varshik rashifal predictions 2022 vrishchik for career money luck and health

Scorpio Rashifal 2022: वृश्चिक राशि वालों को साल के किस महीने में मिलेगा बड़ा फायदा ? पढ़ें वृश्चिक भविष्यफल 2022

Sun, 26 Dec 2021 02:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Dec 2021 02:37 PM IST
सार

scorpio horoscope 2022: जनवरी- ग्रह गोचर अनुकूल, कार्य-व्यापार में बेहतरीन सफलता के योग, दाहिनी आंख की समस्या से रहें सावधान। फरवरी- साहस-पराक्रम की वृद्धि, लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना, भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। मार्च- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा,जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे, मकान-वाहन के क्रय का योग।

विज्ञापन
rashifal 2022 vrishchik scorpio horoscope 2022 varshik rashifal predictions 2022 vrishchik for career money luck and health
 वृश्चिक राशिफल 2022: वर्षपर्यंत सफलता का ग्राफ 88 प्रतिशत तक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Scorpio Horoscope/ Vrishchik Rashifal 2022

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 2022
तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू


स्वभाव और चुनौतियां
आपके पीले और विशाल नेत्र, हाथ-पैर में पद्म रेखा वाले, घूमने-फिरने के शौक़ीन, स्वयं के बल और साहस से धनोपार्जन करने वाले, ऐसे लोग बचपन में बीमारी का सामना करते रहते हैं। अपने आप में मस्त रहने वाले ऐसे लोग शत्रुमर्दी होते हैं। संपूर्ण वर्ष बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। राशि स्वामी मंगल के सुप्रभाव से नौकरी में पदोन्नति के योग। काफी दिनों का दिया गया धन ही वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। 12 अप्रैल से राहु के मेष और केतु में तुला राशि में आने के फलस्वरूप कोर्ट-कचहरी निर्णय आपके पक्ष में होंगे। 13 अप्रैल से बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने के सुप्रभावस्वरूप संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह के भी योग। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। वर्षपर्यंत सफलता का ग्राफ 88 प्रतिशत तक रहेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें-  वृश्चिक राशिफल 2022

माह के सितारे
जनवरी- ग्रह गोचर अनुकूल, कार्य-व्यापार में बेहतरीन सफलता के योग, दाहिनी आंख की समस्या से रहें सावधान।
फरवरी- साहस-पराक्रम की वृद्धि, लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना, भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
मार्च- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे, मकान-वाहन के क्रय का योग।
अप्रैल- प्रतियोगिता में अच्छी सफलता, संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग, संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
मई- पारिवारिक कलह के कारण अशांति, माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें, अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
जून- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, शिक्षा-प्रतियोगिता में लाभ, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग के योग।
जुलाई- विद्यार्थियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, व्यापार में भी उन्नति के योग।
अगस्त- गुप्त शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
सितंबर- गुप्तशत्रु परास्त होंगे, वैवाहिक वार्ता में और समय लगेगा, नए प्रेम प्रसंग अथवा प्रेम विवाह का भी योग।
अक्टूबर- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ते रहें।
नवंबर- विलासितापूर्ण वस्तुओंपर व्यय, विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए कियागया प्रयास सफल।

उपाय- शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ाने और अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव को लिए गन्ने का रस, अनार का रस, संतरे का रस अथवा दुर्वा का रस, शहद, दूध अथवा  पंचामृत से रुद्राभिषेक करें। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


22 अक्टूबर से 21 नवंबर
इस अवधि के मध्य जन्मे लोग वृश्चिक राशि के अंतर्गत आते हैं जिनके स्वामी मंगल है और मूलांक 9 है। मंगल के शुभ प्रभावस्वरूप आप प्रशासनिक क्षेत्र, पुलिस विभाग, सेना, अग्निशमन विभाग, इंजीनियरिंग, रियल स्टेट, कृषि कार्य, जमीन जायदाद से जुड़े कार्य खदान के कार्य तथा मेटल्स और अग्नि से संबंधित कोई भी कार्य कर सकते हैं। नए वर्ष का मूलांक 6 है जिसके स्वामी शुक्र हैं। मंगल और शुक्र की परस्पर समानता होने के शुभ प्रभावस्वरूप आपके कार्यक्षेत्र में तो विस्तार होगा ही विलासिता पूर्ण वस्तुओं और घूमने फिरने पर अधिक खर्च करेंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।

शुभ अंक- 9
शुभ तारीखें- 9, 18, 27
शुभ माह- मार्च, जून, सितंबर दिसंबर
शुभ दिन- मंगलवार गुरुवार, रविवार 
शुभ रत्न- मूंगा और पुखराज

लेखक: पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed