फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   no stability in love life of these 3 zodiac signs boy

इन 3 राशि के लड़कों के प्रेम-जीवन में नहीं होती है स्थिरता, जानें इससे बचने के उपाय

Tue, 18 Jun 2024 04:35 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 18 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

आइए इस लेख में जानते हैं कि किन राशियों के लड़कों के जीवन में प्रेम-संबंध स्थिर नहीं रहता है, साथ ही ये भी जानेंगे कि ऐसे लोगों को क्या उपाय करना चाहिए?

विज्ञापन
no stability in love life of these 3 zodiac signs boy
Couple - फोटो : Freepik

विस्तार

यह सच है कि हर व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार उसकी राशि से प्रभावित होता है। राशि के आधार पर लोगों की पसंद-नापसंद और व्यक्तित्व में भिन्नता देखी जा सकती है। लेकिन क्या राशि प्रेम संबंधों को भी प्रभावित करती है? इसका जवाब थोड़ा जटिल है। ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि कुछ राशियां एक-दूसरे के लिए अधिक अनुकूल होती हैं, जबकि कुछ राशियों का मिलन टकराव और मतभेद पैदा कर सकता है। कुछ राशियां रोमांचक और भावुक होती हैं, तो कुछ शांत और स्थिर। कुछ राशियां व्यावहारिक और यथार्थवादी होती हैं, तो कुछ रचनात्मक और कल्पनाशील। इस प्रकार, विभिन्न राशियों के जातकों के बीच प्रेम संबंधों की गतिशीलता और अनुभव भिन्न होते हैं। राशिगत मिलान, ग्रहों की स्थिति और जन्म कुंडली का विश्लेषण प्रेम संबंधों की सफलता या असफलता के बारे में कुछ संकेत दे सकते हैं। इसी के आधार पर आइए इस लेख में जानते हैं कि किन राशियों के लड़कों के जीवन में प्रेम-संबंध स्थिर नहीं रहता है, साथ ही ये भी जानेंगे कि ऐसे लोगों को क्या उपाय करना चाहिए? आज हम आपको ऐसी ही 3 राशियों के लड़कों के बारे में बताएंगे जिनके प्रेम जीवन में स्थिरता नहीं होती है।

विज्ञापन


1. वृषभ राशि
प्रेम-संबंध के मामले में वृषभ राशि के लड़के बहुत संवेदनशील होती है। इनकी खास बात ये होती है कि ये अपनी तरफ बहुत एफर्ट करते हैं मगर परिस्थिती इनके विपरीत होती है। इनके जीवन में किसी न किसी कारण से लव लाइफ में उतार-चढ़ाव चलता रहता है। प्रेम-संबंध को लेकर ये लड़के बहुत तनाव में रहते हैं। अच्छी बात ये है कि इन्हें एक संबंध से दूसरे संबंध में जानें में बहुत समय नहीं लगता है।
विज्ञापन

उपाय- आप अपने लिए कर्क राशि के पार्टनर की तलाश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Zodiac Compatibility: विवाह के लिए कमाल साबित होती हैं इन राशियों की जोड़ी, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन


2. कर्क राशि
कर्क राशि के लड़कों का स्वभाव बहुत भावुक माना जाता है। इन्हें बहुत जल्दी किसी भी लड़की से प्रेम हो जाता है। ये बहुत जल्दी किसी भी रिलेशन में आते हैं, मगर कुछ समय बाद इन्हें अपने निर्णय पर अफसोस भी होने लगता है। यही कारण है कि इनके जीवन कम से कम दो रिलेशन बनने की संभावना बनी रहती है। हालांकि खास बात ये है कि ये लड़के अपने रिलेशन को बहुत ईमानदारी से निभाते हैं।

उपाय- आप अपने लिए मीन राशि के पार्टनर की तलाश कर सकते हैं, इनसे आपकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी बन सकती है।

3. मेष राशि
मेष राशि के लड़के स्वतंत्रता प्रिय और आवेगी होते हैं। यह उनके प्रेम जीवन में कई समस्याएं पैदा करने का कारण बनता है। मेष राशि के लड़के अपने पार्टनर पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, जिसके कारण उनके पार्टनर घुटन महसूस होता है और रिश्ता टूटने की आशंका बढ़ा जाती है। ये लड़के प्रेम संबंध में अपनी तरफ से खूब एफर्ट करते हैं मगर कई बार परिस्थितियां इनके विपरीत होने कारण इनका ब्रेकअप हो जाता है। इनके जीवन में भी कम से कम 2 रिलेशन तो जरूर बनते हैं।
उपाय- आप अपने लिए कुंभ राशि के पार्टनर की तलाश कर सकते हैं, इससे आपकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी बन सकती है।

प्रेम जीवन में स्थिरता लाने कुछ और उपाय
इन राशियों के लड़कों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना सीखना चाहिए। उन्हें आवेश में आकर कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। इन राशियों के लड़कों को अपने पार्टनर की बात सुनना और उनकी भावनाओं को समझना चाहिए। इन राशियों के लड़कों को अपने पार्टनर को स्वतंत्रता देनी चाहिए। उन्हें अपने पार्टनर पर नियंत्रण रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed