फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   mercury sun yuti in vrishabh rashi and made budhaditya yog these zodiac sign

बुध-सूर्य की युति वृषभ राशि में होने से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Wed, 21 May 2025 03:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 May 2025 03:47 PM IST
सार

23 मई को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर बुध का गोचर वृषभ राशि होने से बुधादित्य राजयोग 6 जून तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशि वालो ंको इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
mercury sun yuti in vrishabh rashi and made budhaditya yog these zodiac sign
बुध - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Budhaditya Rajyog: 23 मई को वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्यदेव विराजमान हैं। इस तरह से वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष में बुध-सूर्य की युति को बुधादित्य राजयोग के नाम से जाना जाता है। बुध-सूर्य की युति से कुछ राशि वालों को इसका जबरदस्त लाभ मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुंडली में जब-जब बुधादित्य योग बनता है तो इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। बुध और सूर्य दोनों ही ग्रहों को अच्छा माना जाता है, ऐसे में इनका संयोग व्यक्ति के तर्क करने की क्षमता में वृद्धि कराता है। बुद्धि तेज होती है और करियर में अच्छी सफलता मिलती है। बुध-सूर्य की युति जब सिंह, कन्या और मिथुन राशि में होती है तो इसे अच्छा माना जाता है। 23 मई को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर बुध का गोचर वृषभ राशि होने से बुधादित्य राजयोग 6 जून तक रहेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं और सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं। बुध-सूर्य की यह युति मेष राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव में होगी। ऐसे में धन के मामले में यह आपके लिए अच्छा रहेगा। धन अर्जित और संचित दोनों ही करने में कामयाबी होगी। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और सूर्य चौथ भाव पर अधिपत्य रखते हैं। बुध-सूर्य की युति 23 मई को आपके लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में यह युति आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हैं। करियर कारोबार में अच्छी सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: अपरा एकादशी पर बुध का गोचर, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत


सिंह राशि 
सिंह राशि के लिए सूर्य लग्न यानी पहले भाव के स्वामी हैं, वहीं बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस तरह से सूर्य-बुध की युति सिंह राशि के जातकों के लिए दसवें भाव में स्थित होंगे। जो आपके लिए लिए शानदार फल प्रदान करेंगे। सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्ति करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। 

Shani Margi 2025 : 30 साल बाद शनि देव होंगे मार्गी, इन राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं, वहीं सूर्य नवम भाव के स्वामी हैं। सूर्य-बुध की युति आपके छठे भाव में होगी। इस तरह से यह योग आपके छठे भाव में होगा जिससे आप विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। निवेश संबंधी मामलों में आपकी जीत होगी। 

Kendra Trikon Rajyog 2025: 50 साल बाद बन रहा दुर्लभ केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत



मीन राशि
बुध आपकी राशि के लिए सातवें और दशम भाव के स्वामी है, जबकि सूर्य छठे भाव के स्वामी हैं। इस तरह से वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति तीसरे भाव में होगी। ऐसे में आपके लिए यह योग शुभ साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed