फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: अपरा एकादशी पर बुध का गोचर, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 22 May 2025 05:10 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 22 May 2025 05:10 PM IST
सार

Budh Gochar 2025:  इस साल 23 मई 2025 को अपरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन आयुष्मान व प्रीति योग के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बना रहेगा। खास बात यह है कि 23 मई को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर बुध देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 on Apara Ekadashi know which Zodiac Signs Will get Benefit
Budh Gochar 2025 - फोटो : adobe

Apara Ekadashi Vrat 2025: अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन भजन-कीर्तन, पवित्र नदियों में स्नान व दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने पर व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस साल 23 मई 2025 को अपरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन आयुष्मान व प्रीति योग के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बना रहेगा।



खास बात यह है कि 23 मई को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर बुध देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मेष राशि से अपनी यात्रा का विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन इन तीन राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कल्याणकारी साबित होगा। आपको व्यापार में बरकत, करियर में बुलंदी और निवेश में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आइए इन लकी राशि वालों के नाम जानते हैं।

Budh Gochar 2025 on Apara Ekadashi know which Zodiac Signs Will get Benefit
विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
बुध के राशि परिवर्तन से आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी नई डील हासिल होगी। निवेश में अच्छा मुनाफा होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति में बदलाव आएगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनके वेतन में वृद्धि संभव है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Budh Gochar 2025 on Apara Ekadashi know which Zodiac Signs Will get Benefit
बुध के प्रभाव से किसी नए काम की शुरुआत आप करेंगे। वाणी को कोमलता लोगों की दिल जीतेगी। रिश्ते बेहतर होंगे। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
यह समय सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको नौकरी और निवेश में जबरदस्त लाभ होगा। बिजनेस में धन वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अटके हुए कामों में तेजी आएगी। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा। बुध के प्रभाव से किसी नए काम की शुरुआत आप करेंगे। वाणी को कोमलता लोगों का दिल जीतेगी। रिश्ते बेहतर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 on Apara Ekadashi know which Zodiac Signs Will get Benefit
मानसिक तनाव में कमी आएगी। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक बुध के गोचर से कुंभ राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। आपको परिवार वालों से रिश्ते और भी मजबूत होंगे। कार्यों में सफलता और समाज सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी के नए अवसर के साथ-साथ अतिरिक्त आय के भी अवसरों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed