फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई महीने में किसे मिलेगा प्रमोशन, किनकी बढ़ेगी सैलरी, पढ़ें महीने का राशिफल

Wed, 04 May 2016 12:33 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
may month horoscope
मेष राश‌ि

मेष राश‌िः भाग-दौड़ अध‌िक रहेगी


यह महीना आपके ल‌िए तनाव और परेशान‌ियों वाला हो सकता है। भाग-दौड़ अध‌िक रहेगी। मेहनत के बावजूद लाभ के अवसर कम ही म‌िलेंगे, जो भी मौका म‌िले उसे गंवाने से बचना चाह‌‌िए। पार‌िवार‌िक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से तालमेल में कमी रहगी। संतान पक्ष को लेकर च‌िंत‌ित हो सकते हैं।

वृष राश‌िः आपके खर्च बढ़े रहेंगे

may month horoscope
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

यह महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। 19 मई तक आपकी राश‌ि के स्वामी व्यय स्‍थान में होंगे ज‌िससे आपके खर्च बढ़े रहेंगे। स्‍वस्‍थ्य और सुख में कमी रहेगी। इसके बाद का समय आपके ल‌िए अनुकूल रहेगा। आपके कई अधूरे काम बनेंगे। स्वास्‍थ्य बेहतर होगा। खर्च तो बने रहेंगे लेक‌िन भौत‌िक साधनों पर व्यय से आपको प्रसन्नता म‌िलेगी।

म‌िथुन राश‌िः खर्च बढ़ेंगे

may month horoscope
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

आपकी राश‌ि के स्वामी बुध लाभ स्‍थान में वक्री चल रहे हैं इस पर मंगल की दृष्ट‌ि भी पड़ रही है। ग्रहों की यह स्‍थ‌ित‌ि बताती है इस महीने आय के ल‌िए आपको काफी पर‌‌िश्रम करना होगा। लेक‌िन व्यय पर आपका न‌ियंत्रण नहीं रहेगा, खर्च बढ़ेंगे। क्रोध और उत्तेजना के कारण आप अपने कुछ काम को ब‌िगाड़ सकते हैं। घरेलू उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्‍थ्‍य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाभ और उन्नत‌ि के मौके म‌िलेंगे

may month horoscope
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
धन स्‍थान में गुरु राहु का योग रहने के कारण इन द‌िनों आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा नहीं तो आर्थ‌िक मामलों में परेशानी हो सकती है। अनावश्यक ही क‌िसी बात को लेकर आप च‌िंत‌ित और परेशान रह सकते हैं। बनते कामों में बाधा आ सकती है, पार‌िवार‌िक जीवन में तनाव बढ़ेगा। 19 मई के बाद शुक्र के लाभ स्‍थान में आने से स्‍थ‌‌ित‌ि बेहतर होगी। लाभ और उन्नत‌ि के मौके म‌िलेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आपके आय के साधन बढ़ेंगे

may month horoscope
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign

यह महीना आपके ल‌िए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपके आय के साधन बढ़ेंगे, नौकरी करने वालों की सैलरी में वृद्ध‌ि हो सकती है। शुभ कार्यों पर आपके खर्चे होंगे। हलांक‌ि 14 मई को सूर्य के वृष राश‌ि में आने के बाद से पार‌िवार‌िक जीवन में मतभेद एवं परेशानी हो सकती है। कारोबार‌ियों को लाभ में कमी महसूस हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed