फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Mangal Gochar 2025 Rashi Parivartan Mars Transit in Sagittarius Effects on Pisces Zodiac Signs

Mangal Gochar 2025: मंगल का धनु राशि में परिवर्तन, जानें मीन राशि वालों पर प्रभाव

Sat, 13 Dec 2025 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Dec 2025 12:15 PM IST
सार

Mangal Gochar 2025:  मंगल का धनु राशि में गोचर करने से मीन राशि वालों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मान-सम्मान और धन दौलत में इजाफा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Rashi Parivartan Mars Transit in Sagittarius Effects on Pisces Zodiac Signs
सेनापति मंगल ने किया धनु राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगल का धनु राशि में गोचर
विज्ञापन

भूमिपुत्र, महान पराक्रमी, साहसी और युद्ध के कारक ग्रह पिछले 7 दिसंबर 2025 से धनु राशि में संचरण कर रहे हैं। मंगल का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करीब 45 दिनों के अंतराल पर होता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को योद्धा और साहस का प्रतीक माना जाता है। 07 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को उग्र ग्रह माना जाता है। साथ ही मंगल को साहस, युद्ध, पराक्रम, रक्त, शौर्य और जमीन का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

मीन राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
7 दिसंबर 2025 से उग्र स्वभाव वाले ग्रह मंगल धनु राशि में संचरण कर रहे हैं। मीन राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं और अब मंगल का धनु राशि में गोचर करने से यह आपकी राशि से दशम भाव में विराजमान हैं। कुंडली का दशम भाव करियर, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और उपलब्धियों से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में मीन राशि पर मंगल के गोचर का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन हैं और कोई बड़ा काम आसानी के साथ पूरा होगा। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में नई तरह की उपलब्धियां हासिल होंगी। नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा होगा। इस दौरान आपको आलस्य से बचना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से मंगल का राशि परिवर्तन आपकी सेहत में वृद्धि करवाएगा। 
विज्ञापन


ज्योतिष में मंगल ग्रह 
 - वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को सातवीं पूर्ण द्दष्टि के अलावा चौथे और आठवीं विशेष द्दष्टि प्राप्त है। 
- कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति के विवाह और दांपत्य जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आती हैं। मंगल दोष होने पर विवाह में देरी होती है।
- अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में अगर मंगल पहले, चौथे, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में बैठे हुए हो तो कुंडली में मांगलिक दोष  होता है।
- जिन व्यक्तियों के लग्न में मंगल ग्रह होते हैं वे सुंदर, तेज और ऊर्जावान होते हैं। लग्न में मंगल के होने पर व्यक्ति बहुत ही निडर, साहसी, खतरों का सामना करने वाला और पराक्री होता है। ऐसे व्यक्ति गुस्से वाला होता है और किसी भी तरह के दबाव में जल्दी नहीं आता है। ऐसे जातकों का करियर क्षेत्र सेना और पुलिस में होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल बली होता है तो व्यक्ति के अंदर ऊर्जा और निडरता रहती है। ऐसा व्यक्ति अपने भाई-बहनों को तरक्की भी दिलाते हैं। 
- कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर व्यक्ति किसी न किसी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। मंगल के कमजोर या पीड़ित होने पर व्यक्ति के शत्रु हावी होते हैं। इसके अलावा कर्ज और जमीन संबंधी विवादों का सामना भी करना पड़ता है। 
- मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं। मेष राशि में मंगल ताकतवर हो जाते हैं। इस राशि में वो मूल त्रिकोण कहलाते हैं वहीं वृश्चिक राशि में स्वराशि के होते हैं। तीसरे, छठे और एकादश भाव में विराजमान मंगल को बेहद बलवान माना गया है।

- मंगल चंद्रमा, गुरु और बुध के साथ बेहद शुभ परिणाम देते हैं लेकिन सूर्य, राहु और शनि के साथ ये अशुभ हो जाते हैं।
- शुक्र के साथ मंगल की युति होने पर व्यक्ति में चरित्र दोष होता है। 
- दशम भाव में सूर्य-मंगल-राहु की युति से जातक को कोई बड़ा पद दिलाने में कामयाब होते हैं। दशम भाव में मंगल सबसे अधिक बलवान होकर सबको साथ लेकर के चलते हैं। 
- लग्न और सप्तम भाव में मंगल के होने पर व्यक्ति अंहकारी होता है। 
- कुंडली के दूसरे और आठवें भाव में मंगल के होने पर व्यक्ति अपने परिवार को ज्यादा सुख नहीं दे पाता है।

Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed