फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   lunar eclipse 2018 on 27 july and mars planet come closer to the earth

आज धरती के बेहद करीब से होकर गुजरेगा मंगल, चंद्र ग्रहण का नजारा भी होगा अनोखा

Fri, 27 Jul 2018 12:03 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
lunar eclipse 2018 on 27 july and mars planet come closer to the earth

27-28 जुलाई की रात को धरती पर बेहद अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। 27 जुलाई को मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होकर गुजरेगा। जिसकी वजह से यह ग्रह चमकीले लाल रंग का होगा। खगोलीय घटना के अनुसार ऐसा नजारा तब बनता है जब मंगल ग्रह, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीध में आ जाते हैं। यानी तीनों ग्रह 180 डिग्री के कोण पर होते हैं। यह घटना लगभग दो साल में होती है। 27 जुलाई के बाद दोबारा ऐसी स्थिति 13 अक्टूबर 2020  को बनेगी।

विज्ञापन


खगोल वैज्ञानिको के अनुसार मंगल ग्रह का यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और आकर्षण से भरा रहने वाला दिन होगा। वैज्ञानिको ने बताया कि 27 जुलाई की शाम को जैसे ही सूर्य अस्त होना शुरू होगा इसी दौरान पूर्व दिशा की ओर से मंगल ग्रह का उदय होना शुरू हो जाएगा। मंगल ग्रह के पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरने की वजह से बहुत स्पष्ट दिखाई देगा। पूरी रात ग्रह का दीदार हो सकेगा। पूर्व दिशा में जो आपको सुर्ख चमकीला तारा दिखाई देगा वही मंगल ग्रह होगा।
विज्ञापन


27-28 जुलाई को चंद्र ग्रहण

27 जुलाई 2018 को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से समाप्त होने तक का समय करीब 4 घंटे का होगा। यह संयोग 104 साल के बाद बन रहा है। ग्रहण 27 जुलाई की मध्य रात्रि में 11 बजकर 55 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस चन्द्र ग्रहण में सुपर ब्लड ब्लू मून का नजारा भी दिखेगा। चंद्र ग्रहण के समय चांद ज्यादा चमकीला और बड़ा नजर आएगा। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण म्यांमार, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन, नेपाल, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed