फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें
  • Rashifal 01October 2026
  • आज का राशिफल

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Libra Monthly Horoscope October 2026 tula masik rashifal October monthly rashifal in hindi

तुला राशि के जातकों को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

Thu, 01 Oct 2026 05:37 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 05:37 AM IST
सार

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला है। इस दौरान कदम-कदम पर सुख-सौभाग्य का साथ मिलेगा। महीने की शुरुआत में सेहत और संबंधों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

विज्ञापन
Libra Monthly Horoscope October 2026 tula masik rashifal October monthly rashifal in hindi
तुला राशि (अक्टूबर मासिक राशिफल) - फोटो : AI

विस्तार

तुला राशि वायु तत्व की संतुलित, सौम्य और न्यायप्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक मिलनसार, रचनात्मक और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने वाले होते हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जिन्हें प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अक्टूबर का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


तुला राशि (अक्टूबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला है। इस दौरान कदम-कदम पर सुख-सौभाग्य का साथ मिलेगा। महीने की शुरुआत में सेहत और संबंधों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। यदि आप किसी बीमारी या चोट से परेशान थे तो स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। महीने का पूर्वार्ध करियर और कारोबार की दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगा। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों में मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरे सप्ताह में आमदनी बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों को बाजार की तेजी का लाभ मिलेगा और किसी बड़ी व्यावसायिक डील से उनकी साख मजबूत हो सकती है। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए महीने का मध्य पदोन्नति और आय वृद्धि के योग लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से संपर्क और सहयोग बढ़ेगा, जिससे कई जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
इस महीने घर-परिवार की ओर से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आत्मीय लोगों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। किसी प्रिय सदस्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पिता की ओर से विशेष स्नेह, सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों से जुड़ी चिंताएं भी दूर होंगी और रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से राहत देने वाली रहेगी। किसी पुरानी बीमारी या चोट से परेशान लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। इसके बाद भी अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। करियर और निजी जीवन में मिलने वाली अनुकूल परिस्थितियों का संतुलित तरीके से लाभ उठाने का प्रयास करें।


उपाय
प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे पांच खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed