फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Kumbh Varshik Rashifal 2024 Predictions Aquarius Yearly Horoscope Kumbh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega

Kumbh Rashifal 2024: कुंभ राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Sun, 07 Jan 2024 10:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 Jan 2024 10:21 AM IST
सार

Aquarius Yearly Horoscope 2024 Predictions In Hindi: आपकी राशि पर शनिदेव की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा किंतु यदि आप अच्छे कार्य करते हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव में कमी रहेगी। राहु और केतु के अशुभ प्रभावस्वरूप कहीं न कहीं परिवार में एकता बरकरार रखने में दिक्कतें आएंगी।

विज्ञापन
Kumbh Varshik Rashifal 2024 Predictions Aquarius Yearly Horoscope Kumbh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ राशि 2024

विज्ञापन

गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा
शुभ अंक- 08
राशि स्वामी- शनिदेव
शुभ तारीखें- 08,17, 26
शुभ माह- जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर
शुभ दिन- शनिवार, बुधवार और शुक्रवार 
शुभ रत्न- नीलम, हीरा, फिरोजा और पन्ना
शुभ रंग- नीला, जामुनी, काला, हरा और फिरोजी

Kumbh Rashifal 2024: वर्षपर्यंत आपकी राशि पर शनिदेव की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा किंतु यदि आप अच्छे कार्य करते हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव में कमी रहेगी। राहु और केतु के अशुभ प्रभावस्वरूप कहीं न कहीं परिवार में एकता बरकरार रखने में दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इससे सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहरी सुलझा लेना समझदारी रहेगी। युवाओं के लिए वर्ष अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहद अनुकूल रहेगा। वर्ष की पहली तिमाही में शुभप्रभाव अधिक मिलेगा किंतु मई से ग्रह-गोचर में परिवर्तन पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बढ़ा सकता है ऐसे में हताश न हों केवल अपनी रणनीतियां और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करें तो पूर्णतया सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद आपकी सफलता का ग्राफ 70 प्रतिशत तक रहेगा।

जनवरी- माह कई तरह के सुखद अप्रत्याशित परिणाम से चौकाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। अप्रिय भाषा का प्रयोग करने से बचें।
फरवरी- ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करें।
मार्च- ग्रह-गोचर मान-सम्मान और प्रभाव वृद्धि करेंगे। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
अप्रैल-आय के साधनों में आशातीत वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद महंगी। वस्तुओं का क्रय करेंगे।
मई- स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार के योग। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न आने दें।
जून- जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय भी कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
जुलाई- पराक्रम की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बढ़ेगी। सफलता के बावजूद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति के योग।
अगस्त- संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेमसंबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन

सितंबर- विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए माह अनुकूल रहेगा। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर- प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी। गलत लोगों की संगति और षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
नवंबर- स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। घूमने-फिरने पर अधिक व्यय होगा। अधिक धन उधार के रूप में न दें। गुप्त शत्रुओं से भी बचें।
दिसंबर- सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी।

जब आप मुस्करा उठेंगे-
जुलाई-अगस्त में गोचर ग्रहों में हो रहा सकारात्मक परिवर्तन आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल करेगा। मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। इस अवधि में मित्रों द्वारा मिल रहे अप्रत्याशित सुखद परिणाम आपको मुस्कराने पर विवश कर देंगे।

उपाय-वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करना, प्रत्येक शनिवार को पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीप जलाना और शनि स्तोत्र का पाठ करना आपको शनि जनित सभी परेशानियों से मुक्ति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed