फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Karva Chauth 2024 know Your Perfect Saree Color Based on Your Zodiac Sign

Karva Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें साड़ी, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय

Sun, 06 Oct 2024 02:25 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:25 PM IST
सार

Karva Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का उपवास रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Karva Chauth 2024 know Your Perfect Saree Color Based on Your Zodiac Sign
राशि के अनुसार पहनें साड़ी  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karva Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का उपवास रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। सभी सुहागिनें इस दिन पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है।

विज्ञापन

 

भारत में करवा चौथ को मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में मनाया जाता है। इस पर्व में सरगी का भी विशेष महत्व है। कहते हैं कि सरगी खाने के बाद ही व्रत की शुरुआत होती है, जिसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ पर पूरे सोलह श्रृंगार के साथ पूजा में बैठना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि और सदा सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि साड़ी राशि के अनुसार पहनने से पति की तरक्की के योग बनते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि की महिला को कौन से रंग की साड़ी पहननी चाहिए। 

विज्ञापन

राशि के अनुसार पहनें साड़ी 

मेष राशि
मेष राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ये रंग उनके लिए अति शुभ है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाएं सिल्वर रंग की साड़ी पहन सकती है। आप चाहें, तो इस रंग की चूड़ी भी पहन सकती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि की सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें। इससे भाग्य में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें। इसके साथ आप रंग-बिरंगी चूड़ियां भी पहन सकती है। इसे बहुत शुभ माना जाता है।

सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाएं लाल, नारंगी, गुलाबी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि की महिलाएं गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर करवा माता की पूजा करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

तुला राशि
इस राशि की महिलाएं सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनकर पूजा करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाएं मेहरून रंग की साड़ी और लाल रंग की चूड़ी पहनें।

धनु राशि
धनु राशि की महिलाओं के लिए पीले रंग की साड़ी शुभ रहेगी। आप इसपर आसमानी रंग की चूड़ी पहनकर पूजा करें।

मकर राशि
इस दौरान आप नीले रंग की साड़ी पहनें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं सिल्वर रंग की साड़ी पहन सकती है। इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि महिलाएं आसमानी रंग की साड़ी पहनकर माता की पूजा करें। ऐसा करना शुभ है। आप इस रंग की चूड़ी भी पहन सकती हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed