फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Kanya Varshik Rashifal 2025 Predictions Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi

Kanya Rashifal 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025

Mon, 30 Dec 2024 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Dec 2024 12:03 PM IST
सार

Kanya Rashifal 2025: वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर जानिए नया वर्ष 2025 कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ?

विज्ञापन
Kanya Varshik Rashifal 2025 Predictions Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega In Hindi
Kanya Rashifal 2025: कन्या राशि वालों के लिए अगर करियर और कारोबार की बात करें तो कुछ उतार-चढ़ाव से साल भरा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Virgo Yearly Horoscope 2025 Predictions In Hindi सभी 12 राशियों में कन्या छठी राशि होती है और इस राशि के स्वामी बुधदेव होते हैं। ज्योतिष में बुध को वाणी, व्यापार, तर्कशास्त्र और गणित का कारक ग्रह माना जाता है। कन्या राशि वालों के लिए आने वाला नया साल 2025 मिलाजुला साबित होगा। साल 2025 के दौरान गुरु, शनि और राहु जोकि तीनों ही प्रमुख ग्रह है वे राशि परिवर्तन करेंगे। मार्च 2025 तक कन्या राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार से अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन जैसे ही शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा का छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आपकी राशि में सप्तम भाव में गोचर करेंगे। शनि के बाद साल 2025 में देवताओं के गुरु बृहस्पतिदेव भी गोचर करेंगे जो आपकी राशि में नवम और दशम भाव में होंगे। इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलने के योग बन रहे है। करियर-व्यापार के मामले में भी आपके लिए आने वाला साल काफी मिलाजुला ही रहेगा, वहीं लव लाइफ और दांपत्य जीवन की बात करें तो इस मामले में साल अच्छा बीतेगा। आइए जानते हैं कन्या राशि वालों के लिए नया 2025 क्या-क्या लेकर आ रहा है। 

विज्ञापन


करियर-कारोबार 2025
कन्या राशि वालों के लिए अगर करियर और कारोबार की बात करें तो कुछ उतार-चढ़ाव से साल भरा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में यानी मार्च तक आपको नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि हो सकती है। शनिदेव के मार्च के बाद मीन राशि में गोचर करने नौकरी से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती है। वहीं जो लोग व्यापार आदि में हैं उन्हें भी नए साल पर मिलेजुले ही रिजल्ट मिलेंगे। मई 2025 में देवगुरु बृहस्पति जब वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देकर मिथुन राशि में आएंगे तो यह आपके दशम भाव में मौजूद होंगे। जिससे काम धंधे के मामले में अच्छा फायदा मिलने के योग है।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति 2025
कन्या राशि वालों के लिए साल 2025 में आर्थिक स्थिति की बात करें तो यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। खर्चों से ज्यादा आप आने वाले साल में बचत करने में सफल होंगे। साल के शुरुआती कुछ महीनों में आप अपने ऊपर भौतिक सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। वहीं साल 2025 के मध्य में जब देवगुरु बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि में होगा तो यह आपके दशम भाव पर होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा लाभदायक रहेगा। धन में वृद्धि के योग बनेंगे। आपे अपने जीवन को आंनद की प्राप्ति के लिए भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा करेंगे। जो लो इस साल नई गाड़ी या फिर नया मकान लेने के बारे में सोच रहे हैं उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Calendar 2025: साल 2025 में कब है होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें

पारिवारिक संबंध 2025
साल 2025 कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक मामले में साल के शुरुआत में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण अपने परिजनों को समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी कुल मिलाकर आपके परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा। साल के मध्य तक राहु-केतु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मार्च के बाद शनि का गोचर मीन राशि में होने की वजह से यह आपके सातवें भाव में होगा जो वैवाहिक जीवन में सुख में कमी ला सकता है। हालांकि आपके तीसरे भाव में गुरु की द्दष्टि से समाज में आपको अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं यहां से पंचम भाव में गुरु की द्दष्टि से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साल के मध्य में जब राहु का गोचर होगा जो आपकी राशि से छठे भाव में होगा जिससे आपकी परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। 

पढ़ेंः  अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यफल 2025 


सेहत 2025
कन्या राशि वालों के लिए साल 2025 सेहत के मामले में अच्छा रहेगा। गुरु के गोचर करने से नवम भाव में गुरु की द्दष्टि से आपको आरोग्यता की प्राप्ति होगी और कार्यकुशलता में वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन साल के मध्य में राहु-केतु के गोचर से आपके स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन जैसे-जैसे साल बीतेगा आपकी सेहत में सुधार भी देखने को मलेगा। 

प्रेम-संबंध 2025
साल 2025 के शुरुआती कुछ महीने कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने जातकों को अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग लंबे समय से अपने प्रेमी संग विवाह के इच्छुक हैं उनकी यह इच्छा साल के मध्य में पूरी हो सकती है। '

पढ़ेंः  प्रेम राशिफल 2025

यात्रा 2025
साल 2025 में आप लंबी यात्राएं कर सकते हैं। कामकाज में की जाने वाली यात्राएं आपके लिए अच्छी साबित होगी। आपको यात्राओं के दौरान बहुत कुछ सीखने को भी मिल सकता है। साल 2025 के मध्य में जब राहु-केतु का गोचर होगा तो आप कुछ धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed