फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवगुरु का उदय : इन 7 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का मार्ग, जानें अपना भी हाल

Fri, 07 Dec 2018 01:05 PM IST
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योतिर्विद
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योतिर्विद Updated Fri, 07 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
jupiter position changes and side effect on 12 zodiac signs
brihaspati uday

किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गुरु के उदय और अस्त का विचार जरूर किया जाता है। 7 दिसंबर 2018 को प्रातः 10:05 से गुरु उदय होंगे। गुरु के उदय होने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें -

jupiter position changes and side effect on 12 zodiac signs
aries - फोटो : aries

मेष :
भाग्य अधिपति गुरु का उदित होना काफी लाभकारी है। थोड़ा सा इस बात का ध्यान देना होगा की अष्टमस्थ बुध के कारण दिसंबर माह थोड़ा संबंधों में अपेक्षाओं का कष्ट या किसी के द्वारा विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परंतु भाग्य अधिपति गुरु का प्रबल होना हर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त कहा जाएगा साथ ही साथ लाभ के नए रास्ते भी बनाएगा। जीवन साथी के साथ थोड़ा सामंजस्य बिठाने की जरूरत है।

उपाय: आपके इष्ट देव भगवान विष्णु हैं, उनकी आराधना करना आपके लिए काफी लाभकारी होगा और तभी आप उदित गुरु का पूर्ण लाभ ले पाएंगे। अच्छा होगा कि विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

jupiter position changes and side effect on 12 zodiac signs
taurus - फोटो : taurus

वृषभ :
गुरु का उदित होना थोड़ा दिसंबर माह में जीवन साथी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है तथा किसी भावनात्मक प्रणय संबंध से कष्ट दिला सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें और बहुत ज्यादा किसी भी संबंध को लेकर संजीदा ना हों। घर में मांगलिक, धार्मिक कार्यों के लिए गुरु काफी लाभकारी है। साथ ही नए क्षेत्रों में विकास और रोजगार में लाभ दिलाने का सूचक है।

उपाय : आपकी राशि के अनुसार गुरु अष्टमेष है। इसकी प्रबलता थोड़ी हानि पहुंचा सकता है। अत: गुरुवार को बृहस्पति का दान करें और केले के वृक्ष पर जल चढ़ावें।

विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter position changes and side effect on 12 zodiac signs
gemini sign

मिथुन :
सप्तमेश गुरु का षष्ठमस्त होकर उदित होना दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा हानिकारक है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए दिक्कत हो सकता है। तथा जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद करा सकता है। इस दौरान थोड़ा संयम रखने की जरूरत है और विवेक से काम लेने की जरूरत है। हालांकि आप काफी व्यवहार कुशल और बात करने की कला में माहिर हैं। आप हर स्थिति से निपटने में सक्षम भी हैं।

उपाय: ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला नित्य जाप करें और भगवान विष्णु को फल का भोग लगाकर लोगों में वितरण करें।

विज्ञापन
jupiter position changes and side effect on 12 zodiac signs
cancer sign

कर्क :
आपके लिए गुरु का उदित होना काफी लाभकारी है। आत्मबल में वृद्धि कराएगा। पुराने भावनात्मक कष्टों से निकलने में मदद करेगा। साथ ही साथ अध्यात्म की ओर मन केंद्रित करेगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य-पेशे में अच्छा लाभ लेने में भी सक्षम होंगे। बृहस्पति आपको किसी सम्मानित प्रतिष्ठित व्यक्ति का भी सहयोग दिलाने में सहायक होगा।

उपाय : नित्य श्री विष्णु की आराधना के बाद हल्दी और चंदन का तिलक करें और तभी घर से बाहर निकलें, काफी लाभकारी होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed