फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Guru Margi 2022 on 24 November in Pisces Guru Will Make Hans Panch Mahapurush Yoga Know in Details

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को गुरु मीन राशि में मार्गी, बनेगा हंस पंच महापुरुष योग, जानिए राशियों पर प्रभाव

Wed, 16 Nov 2022 12:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Nov 2022 12:04 PM IST
सार

24 नवंबर को गुरु के स्वराशि मीन में मार्गी होने पर हंस पंच महापुरुष नाम का योग बनेगा। यह योग धन, व्यापार और करियर में वृद्धि का कारक होता है।

विज्ञापन
Guru Margi 2022 on 24 November in Pisces Guru Will Make Hans Panch Mahapurush Yoga Know in Details
Guru Margi: गुरु के गोचर का सभी राशि के जातकों पर बेहद खास प्रभाव पड़ता है। गुरु शुभता, वैवाहिक जीवन, धर्म और भाग्य के कारक ग्रह हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 नवंबर 2022 को गुरु ग्रह मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मीन राशि गुरु की स्वयं की राशि है। वैदिक ज्योतिष में गुरू का गोचर करना और चाल बदलना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी 9 ग्रहों में बृहस्पति एक प्रमुख ग्रह माना गया है। यह एक वर्ष में अपनी राशि बदलते हैं। अभी गुरु मीन राशि में हैं। गुरु के गोचर का सभी राशि के जातकों पर बेहद खास प्रभाव पड़ता है। गुरु शुभता, वैवाहिक जीवन, धर्म और भाग्य के कारक ग्रह हैं। गुरु शुभ फल देने वाले ग्रह माने  जाते हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह अच्छे भाव में रहते है वे सदैव शुभ फल ही प्रदान करते हैं। गुरु के कारण जातक के जीवन में खुशियां आती हैं। गुरु 24 नवंबर को अपनी स्वराशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियो के जातकों पर पड़ेगा। 
विज्ञापन


गुरु का मीन राशि में मार्गी होना और प्रभाव
गुरु 24 नवंबर 2022 को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह को धर्म, विवाह, मान-सम्मान और शुभता प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। गुरु के स्वयं की राशि में मार्गी होना जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में, सभी तरह की मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक होंगे। जो लोग विवाह के योग्य है और कोई नया कार्य या नया व्यापार शुरू करने वाले उनके लिए गुरू का मार्गी होना किसी तरह के वरदान से कम नहीं होगा। इससे अलावा जो लोग नौकरी की खोज में पिछले कई दिनों से प्रयासरत हैं उन्हे सफलता मिलेगी। सेहत के लिहाज से भी गुरु का स्वयं की राशि में मार्गी होना अच्छा संकेत है। गुरु का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए उनके भाग्य में बढ़ोत्तरी प्रदान करेगा।
विज्ञापन


गुरु का मार्गी होना और मीन राशि पर प्रभाव
गुरु 24 नवंबर को स्वयं की राशि मीन में चाल बदलने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी राशियों को किसी न किसा ग्रह का स्वामित्व प्राप्त है। इस क्रम में देवगुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामित्व मिला हुआ है। मीन राशि के जातकों के लिए गुरु पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। गुरु पहले भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु पर शनि की द्दष्टि भी पड़ रही है। इस कारण से मीन राशि के जातकों के करियर और जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुभ फल की प्राप्ति संभव है। धर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीन राशि में गुरु के मार्गी होने पर बनेगा विशेष योग
24 नवंबर को गुरु के स्वराशि मीन में मार्गी होने पर हंस पंच महापुरुष नाम का योग बनेगा। यह योग धन, व्यापार और करियर में वृद्धि का कारक होता है। वैदिक ज्योतिष गणना के मुताबिक हंस पंच महापुरुष योग से जातकों को कार्यों में सफलता और बुद्धि कौशल में तीव्र विकास दिलाता है। यह योग भाग्य में बढ़ोतरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।

सभी राशियों पर गुरु के मार्गी होने का प्रभाव
गुरु के मीन राशि में मार्गी होने पर इसका सभी राशियों के जातकों के पर कैसे प्रभाव पड़ेगा जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें। 

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को मीन राशि में होंगे गुरु मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed