फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को मीन राशि में होंगे गुरु मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर ?

Sun, 13 Nov 2022 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Nov 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Guru Margi November 2022 Jupiter Retrograde In Pisces Know Effects On All 12 Zodiac Signs
jupiter transit 2022: गुरु को जीव कारक ग्रह कहा गया है वही वाणी,संतान और भाग्य भाव के ये कारक कहे गए है। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह और लाभ देने वाला कहा गया है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में अगर गुरु शुभ होकर विराजमान है तो उसे हमेशा धन और सम्मान प्राप्त होता है। गुरु को जीव कारक ग्रह कहा गया है वही वाणी,संतान और भाग्य भाव के ये कारक कहे गए है। पुरुष के लिए ये ज्ञान,धन और सम्मान है वहीं स्त्री के लिए पति और पति के धन का कारक है। 24 नवंबर को जब गुरु मार्गी होंगे तो धन, विवाह, संतान जैसे कार्यो में सहायक बनते हैं। गुरु जब मार्गी होते हैं तो अपने कारक भाव से जुड़े मामलों में व्यक्ति को लाभ देते है। गुरु के मार्गी होने से 12 राशियों पर प्रभाव होगा। आइये उसे समझते हैं। 

Guru Margi November 2022 Jupiter Retrograde In Pisces Know Effects On All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु भाग्य और बारहवें भाव के स्वामी है। गुरु आपके बारहवें भाव में ही मार्गी हो रहे है। दशम भाव में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की चौथे,छठे और आठवें भाव पर दृष्टि है। इस गोचर के फलस्वरूप विदेश से धन लाभ होगा। कोई प्रोजेक्ट अटका हुआ था तो अब उसके पूरे होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस समय कार्य स्थल पर चीजें अनुकूल होगी हालांकि कुछ बड़ी यात्राएं हो सकती है। इस समय घर पर किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मां की सेहत अब पहले से अच्छी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। इस समय अपने गुरु की कृपा से साधना में सिद्धि मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। 

Guru Margi November 2022 Jupiter Retrograde In Pisces Know Effects On All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु आठवें और लाभ स्थान के स्वामी है। गुरु आपके लाभ भाव में मार्गी होंगे। भाग्य में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है वहीं गुरु की दृष्टि आपके पंचम भाव,तीसरे भाव और सप्तम भाव पर जा रही है। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से विवाह में हो रही देरी दूर होगी। इस समय शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को मुनाफा मिलने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। मित्रों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा किया जा सकता है। आपके साहस में वृद्धि होगी  और आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस समय लेखन और कर्म कांड से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। आपके घर में इस समय बच्चे की किलकारी की गूंज सुनाई दे सकती है। जो नवविवाहिता है उनके लिए गर्भ धारण का समय अनुकूल है। आप अपनी पत्नी की मदद से किसी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। तेल,लोहे और खनन के काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Margi November 2022 Jupiter Retrograde In Pisces Know Effects On All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। गुरु आपके दशम भाव में ही मार्गी हो रहे है। अष्टम में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की दूसरे,चौथे और छठे भाव पर दृष्टि जा रही है। इस समय दशम भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण कार्य स्थल पर कुछ दबाब या तनाव का अनुभव कर सकते है वही ऐसा भी हो सकता है कि आपको अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग न मिले। सरकारी कामों से जुड़े जातकों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय आपको अपने खर्चों में कमी करनी होगी। परिवार की सुख सुविधा पर धन खर्च हो सकता है। इस समय अपने जीवनसाथी के सहयोग से आपको कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते है। प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल दिखाई पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Guru Margi November 2022 Jupiter Retrograde In Pisces Know Effects On All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु छठे और भाग्य भाव के स्वामी है। गुरु आपके भाग्य स्थान में ही मार्गी हो रही है। सप्तम में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है वहीं गुरु की दृष्टि लग्न,तीसरे और पंचम भाव पर जा रही है। गुरु के इस गोचर से आपके कार्यो में आ रही बाधाओं का शमन होगा। आपको नए काम के अवसर मिलने वाले है वहीं उच्च शिक्षा के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई दिखाई पड़ रही है। जो अध्यात्म से जुड़े है वो अपने गुरु के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। सप्तम से शनि की दृष्टि के प्रभाव के कारण निवेश शुभ होगा वही साझेदारी में भी बढ़िया मुनाफा दिखाई पड़ रहा है। कार्य स्थल पर किसी कार्य से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो की अच्छी ही होगी। इस समय आपका सात्विक पक्ष बढ़ा हुआ रहेगा। किसी बड़े यज्ञ या धार्मिक आयोजन के कर्ता बन सकते है। समाज में सम्मान होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। जो सरकारी कार्यो से जुड़े है उन्हें सीनियर का सहयोग भी मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed